June 20, 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित होने का सौभाग्य

आज 9, अशोका रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के नवीन कार्यालय के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नितिन नवीन जी, श्री बी. एल. संतोष जी, सांसद श्री मनोज तिवारी जी सहित अनेक सांसद, विधायक, निगम पार्षद एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी बढ़ाया।

मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि मुझे इस विशेष अवसर पर अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया तथा फाउंडेशन परिवार द्वारा जो स्नेह, सम्मान और आदर प्रदान किया गया, उसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।

मैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह संस्था राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के अपने उद्देश्यों में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

मैं भी संगीत के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा के इस पावन अभियान में अपना योगदान इसी प्रकार समर्पित भाव से देता रहूँगा।
सभी का हृदय से धन्यवाद।

Mani & Kiran Jha
Sangeet Dhara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this