मणि जी एवं किरण जी भारतीय संगीत जगत में अपनी मधुर, भावपूर्ण और सुरीली प्रस्तुति के लिए विशेष पहचान रखते हैं। इनकी गायकी की मुख्य विशेषता शब्दों का स्पष्ट उच्चारण, भावों की गहराई और सुर-लय की शुद्धता है। इनकी प्रस्तुति केवल संगीत सुनने का अनुभव नहीं देती, बल्कि श्रोताओं के हृदय को भी स्पर्श करती है।
शास्त्रीय संगीत की गहरी समझ और मजबूत आधार के कारण इनके गायन में संगीत की शुद्धता, गरिमा और आत्मीयता बनी रहती है। मंच पर इनका उद्देश्य केवल गीत प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि श्रोताओं को अपनापन, आध्यात्मिकता और ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव अनुभव कराना भी है।
इनके दोनों बच्चे Avnish Jha & Diya Jha भी गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। पूरा परिवार संगीत के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है और संगीत को अपनी साधना मानता है।इन्होंने कई देशों में अपनी संगीत प्रस्तुति से लोगों का मन मंत्रमुग्ध किया है l
विशेष प्रस्तुतियाँ:
- सुंदरकांड पाठ
- माता की चौकी एवं जागरण
- भजन संध्या
- कृष्ण भजन
- राम भजन
- प्रार्थना सभा
- वेडिंग संगीत एवं वेडिंग भजन
- सूफी संगीत
- ग़ज़ल प्रस्तुति
- फिल्मी एवं रोमांटिक गीत
- विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
आपकी भजन संध्या एवं विशेष आयोजनों के लिए संपर्क करें।
